आजमगढ़: बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा कासिमगंज में एक घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया और नकदी सहित लाखों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी के होश उड़ गये। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जा दिलशेर पुत्र अबुल समर का कस्बा कासिमगंज में मकान के बीती रात अज्ञात चोरों ने इनके घर को अपना निशाना बनाते हुए घर में रखा 40 हजार नकदी, 5 लाख के जेवर, 2 लाख की राडो घड़ी सहित 80 हजार रूपये का कीमती कपड़ा व कम्बल चुरा ले गये। शुक्रवार को सुबह जब गृहस्वामी ने देखा तो उसके होश उड़ गये। उसने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
Blogger Comment
Facebook Comment