.

.

.

.
.

मार्टिनगंज : इफ्तार पार्टी में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी

विकास कार्यो के दम पर फिर बनेगी सपा की सरकार - आदिल शेख 

मार्टिनगंज/आजमगढ़: मार्टिनगंज ब्लाक में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । इस रोजा इफ्तार पार्टी में हिन्दू मुस्लिम एकता की  मिसाल देखने को मिली। ख़ास बात रही की इफ्तार पार्टी में मुस्लिम भाई से ज्यादा हिन्दू भाईयों ने शिरकत किया।
मार्टिनगंज ब्लाक में सोमवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी के मुख्य अतिथि दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदिल शेख व सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव रहे। इस इफ्तार पार्टी में हिन्दू-मुस्लिम भाईयों ने एक साथ रोजा खोला। इस इफ्तार पार्टी की सबसे खास बात यह रही कि इस पार्टी में मुस्लमान से ज्यादा हिन्दू भाईयों ने भाग लिया। इस दौरान बातचीत में  विधायक आदिल शेख ने कहा कि जनपद में जो विकास कि गंगा बह  रही है वह सपा सरकार की देन है।  उन्होंने आशा व्यक्त  की कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा की त्यौहार सभी के साथ  मिल बैठ कर मानाने में ज्यादा आनंद मिलता है।  इस अवसर पर ग्राम प्रधान मो0 सालिम , छेदी लाल , सुरेश सिंह , राम शकल यादव, महेंद्र यादव , सिकंदर यादव, सेराज अहमद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment