.

सामाजिक न्याय आंदोलन रैली केवल दिखावा है - पूर्व सासंद रमाकांत यादव

आजमगढ़ : मऊ में भारतीय जनता पार्टी की आयोजित सामाजिक न्याय आंदोलन रैली से लौट कर आये भाजपा के पूर्व सासंद रमाकांत यादव कुछ आहत नजर आये और उन्होने अपने बयान में कहा कि यह रैली केवल दिखावा है। आजमगढ़ के पूर्व बाहुबलि सासंद ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दल को कमजोर करने की साजिश  है। सपा मुखिया मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले रमाकांत यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पिछड़ी जाति के यादव, कुर्मी व गुर्जर जो भाजपा के साथ आया था उसको भगाने व मुलायम सिंह के साथ जाने के लिए मजबूर करने की साजिष की जा रही है। उन्होने भाजपा नेताओं की ओर इशारे  करते हुए कहा कि दल को कमजोर किया जा रहा है साथ ही समाज को भी तोड़ा जा रहा है और मुलायम सिंह यादव को ताकत दी जा रही है। पूर्वांचल में पिछड़ो की राजनीति करने वाले बाहुबली  पूर्व सासंद का कहना है कि राजनाथ सिंह की सामाजिक न्याय सम्मेलन में उनके साथ न्याय नही हुआ। पूर्व सासंद को कार्यक्रम में उचित स्थान भी नही दिया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment