.

सामाजिक न्याय मोर्चा रैली की सफलता हेतु भाजपा ने की बैठक

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की बैठक स्थानीय श्रीमंगलम् हाल में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई जिसका संचालन रामपाल सिंह ने किया। बैठक में 09 जून को मऊ जनपद में सामाजिक न्याय मोर्चा की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श हुआ। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिवकुमार पाठक ने 09 जून को मऊ जनपद में पार्टी द्वारा प्रस्तावित रैली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस रैली में भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी  आ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय मोर्चा रैली का उद्देश्य समाज के हर धर्म जाति मजहब वर्ग गरीब दलित सभी को भेद भाव से ऊपर उठकर उनको साथ लेकर उनके सामाजिक आर्थिक व राजनैतिक विकास हेतु केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के सबका साथ सबका विकास की नीति के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें लाभान्वित किया जाना है।
जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने इस तैयारी बैठक में बताया कि रैली को सफल व कारगर बनाने हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बाँट दी गयी है। जनपद के सभी  मण्डलों ने बैठकें कर कार्य योजना तैयार कर ली है। इस रैली के प्रति समाज के हर वर्ग के लोगों एवं कार्यकर्त्ताओं में भारी  उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने सामाजिक न्याय मोर्चा की प्रस्तावित रैली के पूर्ण सफल एवं सकारात्मक रहने की उम्मीद जताया कि आजमगढ़ जनपद से भारी  तादाद में सभी  जाति धर्म वर्ग के लोग 09 जून को मऊ पहुँचेंगे।
बैठक में विनोद राय, श्रीकृष्ण पाल, माला द्विवेदी, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, अखिलेश मिश्र, शिवनाथ सिंह, हरेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, प्रेमनारायण पाण्डेय, सहजानन्द राय, जयनाथ सिंह, अशोक सोनकर, सच्चिदानन्द सिंह, योगेन्द्र यादव, घनश्याम पटेल, दुर्गविजय यादव, चन्दू सरोज, लक्ष्मण मौर्य, राजेश सिंह महुआरी, विजय प्रकाश सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, विनय प्रकाश गुप्ता, अभिषेक  जायसवाल दीनू, पवनदेव त्रिपाठी, रविशंकर तिवारी, सन्तोष शिल्पकार, रामचन्द्र गिरी आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment