.

.

.

.
.

लखनऊ दूरदर्शन टीम ने किया सपा मुखिया के गोद लिए गांव का निरीक्षण


रानी की सराय/आजमगढ़। सदर सांसद व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गोद लिए गांव तमौली में मंगलवार को दूरदर्शन टीम के लोगों ने  गांव में विकास कार्यो की हकीकत जानने  के साथ ग्रामीणो से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीणो के बीच टीम की मौजूदगी कौतूहल का विषय रही । गौरतलब है कि  पल्हनी ब्लाक के तमौली गांव को सदर सांसद सपा प्रमुख सांसद मुलायम सिंह ने गोद लिया है। गोद लिए जाने के बाद यहा विकास के कसीदे लिखे जाने लगे। कई योजनाओ पर कार्य चल रहे है। केंद्र सरकार के निर्देश पर विकास कार्यो की हकीकत  देखने के लिए लखनउ से दूरदर्शन टीम भी  सोमवार को जनपद मुख्यालय पहुंची और रात बिश्राम के बाद मंगलवार को गांव में पहुची टीम में प्रोडूयसर मुईन,कैमरामैन सुल्तान अहमद,इंजीनियर सुरेश यादव,सहायक एस0एस0निगम रहे। टीम ने गांव पूरे दिन भ्रमण  कर विकास कार्यो को दखेने के साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्या को लेकर बात की ।  टीम को खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी,पशु चिकित्साधिकारी, प्रभारी  चिकित्साधिकारी ने  जानकारी दी। जानकारी के अनुसार दूरदर्शन की यह टीम दो दिन रह कर वीडियो रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी।  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment