आजमगढ़. : जनपद के सभी 25 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों की भारी भीड़ दिखी। महराजगंज थाने पर स्वयं डीएम व एसपी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों को समाधान दिवस पर आने वाले समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने व पीड़ितों के साथ न्याय करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस के मौके पर सभी थानों पर भीड़ के चलते गहमा-गहमी की स्थिति दिखी। खासतौर पर महराजगंज में जिलाधिकारी सुहास एलवाई व पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र की मौजूदगी के चलते भीड़ कुछ ज्यादा ही रही। जिले के सभी थानों पर मिलाकर कुल 326 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिये। इसमें सर्वाधिक 261 वाद राजस्व से सम्बन्धित रहे जिसमें से 28 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं पुलिस विभाग से संबंधित 65 प्रार्थना प्रस्तुत किये गये जिसमें 18 का निस्तारण किया गया।पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने कहा कि तहसील दिवस व समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फिडिंग होती है। समय-समय पर इसकी मानीटरिंग भी की जाती है। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान करें ताकि स्थायी निवारण हो सके।
थानों में समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की भारी भीड़ दिखी

Blogger Comment
Facebook Comment