.

भगवान परशुराम ने शस्त्र एवं शास्त्र से विश्व कल्याण के मार्ग को प्रशस्त किया


आजमगढ़ : सोमवार को  अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती इंजीनियर राम नयन शर्मा के आवास आराजी बाग पर बड़े धूमधाम के साथ जनपद के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मनाई गई। जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम के विशिष्ट गुणों की चर्चा की गई।  कार्यक्रम में वक्ताओं ने चर्चा  कहा की तत्कालीन समाज में अनैतिक, असमाजिक तत्वों की बहुलता थी। समाज का प्रत्येक वर्ग पीड़ित शोषित और अपमानित हुआ करता था। जिससे क्या ब्राम्हण, क्या छत्रिय, क्या वैश्य, क्या शुद्र सभी असुरक्षित थे। इन्हीं परिस्थितियों में भगवान परशुराम का अवतार हुआ उन्होंने शस्त्र एवं शास्त्र के माध्यम से विश्व कल्याण के मार्ग को प्रशस्त किया। भगवान परशुराम सात अमर लोगो में से एक है। जिनको भगवान् परशुराम भी कहते है क्योकि विष्णु के अब तक हुए नौ अवतार में से एक है। भगवान परशुराम जी कल्कि अवतार होने पर कल्कि को शस्त्र एवं शास्त्र की शिक्षा देंगे। पिता जमदग्नि और माता रेणुका के संतान विष्णु के छठे अवतार है।
इस अवसर पर इंजीनियर राम नयन शर्मा - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,डॉक्टर जय शंकर मिश्रा - प्रांतीय उपाध्यक्ष, डॉक्टर डीपी तिवारी , डॉक्टर सत्यप्रेम शास्त्री - नगर सचिव , सीताराम पांडेय - कोषाध्यक्ष , मोहरिका चौबे - नगर अध्यक्ष, श्यामधर चौबे आदि लोग उपस्थित थे । सर्वसम्मत से डॉक्टर डी पी तिवारी को परशुराम सेना का जिला अध्यक्ष बनाया गया । समस्त वक्ताओं ने भगवान परशुराम के चरित्र पर विविध प्रकाश डाला, संचालन डॉक्टर सत्यप्रेम शास्त्री ने किया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment