.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की पुण्यतिथि 27 को

आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बालेश्वरलाल की पुण्यतिथि आगामी 27 मई को जिला मुख्यालय स्थित तमसा प्रेस क्लब में आयोजित किया जायेगा। पुण्यतिथि समारोह में जिले के सभी ग्रामीण पत्रकारों के साथ-साथ पत्रकार, शिक्षक, वकील, समाजसेवी सहित समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा स्व. बालेश्वर लाल को श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में ग्रामीण पत्रकारिता में स्व. बालेश्वरलाल के योगदान एवं उनके व्यक्त्वि व कृत्रित्व पर वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये जायेंगे।
उक्त आशय की जानकारी सोमवार को देते हुये ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने ग्रामीण पत्रकार से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment