मुबारकपुर (आजमगढ़): क्षेत्र के पिचरी गांव में बुधवार की रात 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस कर मौत हो गई। पुलिस ने शव ़को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्र के पिचरी ग्राम निवासी गुड्डू चौहान की 25 वर्षीय पत्नी बबिता बुधवार की रात करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। आग की लपटों से घिरी बबिता को बचाने के प्रयास में उसका पति गुड्डू भी झुलस गया। झुलसे दंपती को आनन-फानन उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार हेतु उसे ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि बबिता की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गुड्डू के साथ हुई थी। उसका मायका गाजीपुर जनपद के डोराबनवा गाव में बताया गया है। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची मृतका की मां कलावती देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज के चलते पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस कर मौत , दहेज का आरोप

Blogger Comment
Facebook Comment