.

ठेकेदार और जे0ई0 पी.डब्लू.डी पर डीएम ने की कार्यवाही


आज़मगढ़ 23 मई 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नरौली तिराहा पर काफी दिनों से कार्य रूका होने की जानकारी अधि0अधि0 नगरपालिका ओमप्रकाश से प्राप्त किया। अधि0अधि0 नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया कि सम्बन्धित ठेकेदार  और जे.ई. पीडब्लूडी की लापरवाही के कारण नरौली तिराहे का कार्य काफी दिनों से रूका पड़ा है। इस पर जिलाधिकारी ने नराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार  को ब्लैक लिस्टेड करते हुए तथा जे0ई0 पी.डब्लू.डी. को हटाते हुए किसी दूसरे जे0ई0 से कार्य कराना सूनिश्चित करे। उन्होने अधि0अधि0 नगर पालिका को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उक्त कार्यवाही आज ही हो जानी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधि0 अभिन्यता पी0डब्लू.डी. को निर्देश दिया कि जे0ई0 पी0के0 पाण्डेय को हटा कर किसी दसरे जे0ई0 को कार्य कराने के लिए दे दे। यह कार्य आज ही होना है। सम्बन्धित ठीकेदार के हैसियत और चरित्र प्रमाण पत्र आज निरस्त हो जाना चाहिए। उन्होने अधि0 अभिन्यता पी डब्लू.डी. और अधि0 अधि0 नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि कृत कार्यवाही से अवगत भी कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि यह जनपद का महत्वपूर्ण तिराहा है। पूरा बजट भी उपलब्ध करा दिया गया है फिर भी कार्य रूका हुआ है। उन्होने कहा कि जनपद के चैराहो/तिराहो के सौन्दर्यीकरण, सुदृढीकरण एवं चैड़ीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। जनपद को जाम की समस्या से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए शहर के चैराहो, तिराहो चैड़ीकरण, सदृढीकरण तथा सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि नरौली तिराहे को आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है ताकि पर्यटक भी यहाँ आये। उन्होने कहा कि शहर को चमकाने में किसी भी प्रकार की कोर कसर बाकी नही रखी जायेगी। सभी कार्य समय से कराये जायेगे। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा के प्रतिनिधि अभिषेक जासवाल उर्फ दीनू जायसवाल उपस्थित थे। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment