.

.

.

.
.

’विकास का पहिया-अखिलेश भईया’ नारे के साथ जनता के बीच चली साइकिल



आजमगढ़ : पूरे जनपद में चिलचिलाती धूप से बेपरवाह समावादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का काफिला जोश-खरोश से लबरेज कस्बों ,बाजारों और गलियों में लाल-हरे झण्डे से सजी साइकिलों पर ’मुलायम सिंह यादव-अखिलेश यादव जिन्दाबाद’ नौजवानों की है ललकार-अगली बार फिर अखिलेश सरकार’ और ’विकास का पहिया-अखिलेश भईया’ के नारे लगाते हुए जनता के बीच प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और समाजवादी नीतियों का संदेश पहुंचाया।
मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने समाजवादी साइकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ,जिसका नेतृत्व क्षेत्र के स0पा0प्रत्याशी रामदर्शन यादव कर रहे थे ,काफिले में वीरेन्द्र यादव ,रामप्रवेश यादव महाप्रधान ,हाजी पल्लू ,तनवीर ,समसुद्दीन ,हाजी अजमल ,जगदीश सोनकर ,सना परवीन ,दानिश ,अमरचंद ,लल्लू ,कमला यादव ,साइकिल लेकर क्षे. के अमिलों ,नेवादा ,रसूलपुर ,अलीनगर ,कटरा एवं कस्बा में जाकर सरकार के लोककल्याणकारी कार्यों और विकास कार्यों को जन-जन में संदेश दिये।
 दीदरगज विधानसभा क्षेत्र में मुहम्मदपुर ब्लॉक प्रमुख फ़ाज़िल शेख ने सैकड़ो समर्थकों के साथ साइकिल रैली निकाल  कर 2 दर्जन ग्रामो का दौरा किया। उनके साथ चल रहे लोग जहाँ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे थे वही दीदारगंज विधायक आदिल शेख द्वारा कराये गए तमाम विकास कार्यो से सम्बंधित हैंडबिल भी खूब वितरित किया गया।  उनके साथ विधान सभा अध्यक्ष रामआसरे चैहान ,विभूति सरोज ,शशिकांत सरोज ,प्रमोद चैहान ,मार्टिनगंज में रामसहाय राजभर ,लालचंद यादव ,धर्मराज भारती ,दीदारगंज में रामअचल भानु ,रामसिंगार आदि नेताओं ने समाजवादी साइकिल यात्रा के जरिये सरकार के विकास कार्यों से  जनता को रूबरू कराया। 
जहानागंज में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ,शोभनाथ यादव ,इन्द्रजीत ,चन्द्रशेखर गुल्लू ,देवसी ,मुकर्रम ,विजय कुमार ,राधेश्याम ,रामसिंगार विश्वकर्मा ,बृजभान ,रविन्द्र ,बहादुर यादव ने सेमा ,बबूरा ,मंदे ,टिसौरा ,शेरपुर में समाजवादी संदेश को जन-जन में पहुंचाया।
गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में मंत्री वसीम अहमद के नेतृत्व में  सैकड़ो कार्यकर्ताओं का काफिला साइकिलों पर नारा लगाते हुए कंधरापुर रवाना हुआ ,जिसे विधानसभा अध्यक्ष डा0हरिराम सिंह यादव ने हरी झंण्डी दिखाया। स0पा0कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के अखईपुर ,टड़वां ,मिरिया ,रेड़हा ,चकिया ,जल्लूपुर ,राघोपुर ,गद्दीपुर ,गौरी नरायनपुर ,मोतीगंज ,बरजी ,होते हुए कंधरापुर मंे कार्यक्रम का समापन किया।
विधान सभा क्षेत्र सगड़ी समाजवादी साइकिल यात्रा का आरम्भ हाजीपुर से हुआ इस अवसर पर चन्द्रशेखर यादव प्रमुख ,रामदरश यादव ,रामशब्द यादव ,सरजू मास्टर ,शिवसागर ,राजेश यादव ,सूर्यभान ,असद इद्रीश ,शंकर नेता ,हरिनरायन प्रधान ,तारा यादव ,पल्टन यादव ने रामनगर ,बघावर ,बैजाबारी ,बेलकुण्डा ,बैदौली ,रोहुवार में जनसम्पर्क किया।
मेंहनगर क्षेत्र में  जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए पन्द्रह कि0मी0 साइकिल चलाया ,पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव की अगुवाई में शुरू हुई समाजवादी साइकिल यात्रा में विधान सभा अध्यक्ष हंसराज यादव ,अशोक चैहान ,रविन्द्र यादव ,कल्पनाथ पासवान पूर्व विधायक ,राजेश सरोज ,बुद्धिराम सरोज ,रामवृक्ष कन्नौजिया ,पारस यादव आदि नेताओं ने रहिला ,खुटहा चक ,बसिला ,गौरा ,बड़मेहा आदि स्थानोंपर जनता मंे संदेश दिया।
सदर विधानसभा क्षेत्र वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की अगुवाई में शुरू हुई साइकिल यात्रा में शिवमूरत यादव ,बालचंद यादव ,हरिश्चन्द्र ,संजय राय ,सूर्यभान पहलवान ,लालधर यादव एडवोकेट आदि ने किशुनदासपुर ,नैपूरा ,भोर्रा मकबूलपुर ,जानकीपुर ,अंउती बसहीं ,गंगटिया ,हासापुर में समाजवादी संदेश यात्रा के जरिये सरकार के कामों का बखान किया।
लालगंज में भीरा ,चैकी ,बरदह ,बकेश ,छत्तरपुर ,अहिरौली ,पसिका आदि क्षेत्रों में विधायक बेचई सरोज ,राजनरायन यादव ,राजपति ,कैलास राय ,लल्लन यादव ,कृष्ण कुमार आदि ने अखिलेश सरकार के विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
फूलपुर क्षेत्र में विधायक श्यामबहादुर यादव ,जन्मेजय ,ओंमकार ,रामआशीष बर्नवाल ,विजय बहादुर यादव ,श्यामबाबू ,रिंकू सिंह ,नसीम अहमद आदि नेताओं ने हड़िया ,दत्तापुर ,बलईपुर ,मुहम्मदपुर ,मित्तूपुर आदि क्षेत्रों में साइकिल यात्रा के जरिये जनकल्याणकारी योजनाओ का प्रचार किया।
निजामबाद विधान सभा क्षेत्र में विधायक आलम बदी ,अशोक यादव ,बाबूराम यादव ,रमाकांत यादव ,रामप्यारे यादव ,रफीक अहमद ,विजय प्रधन ,गुड्डू यादव ,सूबेदार यादव आदि नेता क्षेत्र में साइकिल यात्रा के जरिये विकास कार्यों को जनता में पहुंचाया।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment