.

मृत मिलकर्मी के परिजनों को विधायक ने दी आर्थिक सहायता

आजमगढ़। धरने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मृत मिलकर्मी के परिजनों का सोमवार को बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने आंसू पोछा। उन्होंने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
बता दें कि मोहम्मदाबाद गोहना के दाउदपुर गांव निवासी दामोदर 63 पुत्र गुलराज चौहान दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में जूस कुली पद पर तैनात थे। वर्ष 2005 में सभी मिल कर्मचारियों के साथ इन्हें भी बीआरएस दे दिया गया था लेकिन मिल कर्मियों के बकाया देयों का भुगतान आज तक नहीं किया गया। इससे वे आज भी आर्थिक तंगी के शिकार हैं। बकाया भुगतान की मांग को लेकर मिलकर्मियों द्वारा पुरानी चीनी मिल के गेट पर 29 फरवरी से धरना दिया जा रहा है। धरने के 49वें दिन रविवार को एकाएक दामोदर की तबीयत खराब हो गयी। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते कि उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर मुबारकपुर के विधायक गुड्डू जमाली सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के संगठन के अध्यक्ष श्यामनरायन यादव को मृतक के परिजनों को देने के लिए 25 हजार रुपये का चेक दिया। विधायक ने कहा कि कर्मचारियों के बकाये का भुगतान तत्काल होना चाहिए। यदि भुगतान पहले हो गया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। उन्होंने कर्मचारियों का हर कदम पर साथ देने का वादा किया। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment