.

झुलसने के कारण भर्ती बालिका व महिला की मौत

आजमगढ़ : जिला अस्पताल में झुलसने के कारण भर्ती कराई गई 12 वर्षीय बालिका व 42 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के एदिलपुर गांव में बीते तीस मार्च की रात जलती ढिबरी गिर जाने से घर में सोई दो लड़कियां झुलस गईं। गंभीर रूप से झुलसी 12 वर्षीय माधुरी पुत्री गनेश राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बालिका ने शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दम तोड़ दिया।  इसी क्रम में बीते तीन अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर भर्ती कराई गई 42 वर्षीय निर्मला पत्नी अशोक ¨सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका मऊ जनपद के चिरैयाकोट थानांतर्गत चितविसांव गांव की निवासी बताई गई है। दोनों शवों को अस्पताल कर्मियों ने पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया । 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment