आजमगढ़ : सेंट्रल बार एसोसिएशन के शुक्रवार को बार सभागार में हुए चुनाव में नरेन्द्र सिंह मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी रामानंद यादव को सात मतों से पराजित किया। चुनाव सुबह दस बजे से शुरू हुआ और दोपहर बाद मतगणना की गई। इसे लेकर आयुक्त कार्यालय परिसर में गहमा-गहमी की स्थिति रही। प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए अधिवक्ता साथियों से वोट मांगते रहे। इस चुनाव में कुल 64 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नरेन्द्र सिंह को 35 मत तथा रामानंद को 28 मत मिले। इस प्रकार नरेन्द्र ¨सह सात मत से चुनाव जीत गए। एक मत अवैध घोषित किया गया। अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन पहले से हो गया था। इसकी घोषणा शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी इन्द्रासन सिंह एडवोकेट ने किया। इसमें अध्यक्ष पद पर प्यारे मोहन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मो. याकूब शेख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवनाथ तिवारी व हरिनाथ पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन यशवंत मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन, सूरज कुमार सिंह , संयुक्त मंत्री पुस्तकालय आशीष अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदानंद ¨सह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए मातबर सिंह , एजाज आलम, अवधेश सिंह , त्रिभुवनपति तिवारी, कृष्ण कुमार माथुर व जूनियर कार्यकारिणी के लिए अवधेश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस अवसर पर शत्रुघ्न सिंह , आद्या प्रसाद सिंह , राजाराम यादव, सोहन राम यादव आदि उपस्थित थे।
सेंट्रल बार चुनाव में नरेन्द्र सिंह मंत्री निर्वाचित, प्यारे मोहन निर्विरोध अध्यक्ष

Blogger Comment
Facebook Comment