.

समपर्ण दिवस के रूप में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के 36वे स्थापना दिवस को पार्टी कार्यकर्ताओ ने बुधवार को समर्पण दिवस के रूप में सभी 32 मंडलों में धूम धाम से मनाया गया। नगर का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय रोडवेज पर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय ने किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू महाप्रधान ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी  की 1980 में स्थापना हुई थी तब लोगों ने सोचा भी नही होगा की यही राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी 2014 में देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। आज पार्टी अपने युवा अवस्था में है और भारतीय जनता पार्टी के नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पुरे विश्व भर में भारत का डंका बजा रहे है । भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा की पार्टी आज स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय  अगर व्यक्तिगत जीवन में होते तो उनकी योग्यता के आधार पर उनकी उपलब्धिया और ज्यादा होती लेकिन उन्होंने देश हित में सामाजिक जीवन को अपनाया और उन्ही की दी हुई एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय जैसी योजनाओ को लेकर के ही भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है। नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रिरा देवी जायसवाल ,पूर्व नपा अध्यक्षा माला द्विवेदी,डॉ श्याम नारायन सिंह,राजेश सिंह महुवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओ ने दीन दयाल चौराहे पर स्थित भाजपा के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय  की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर  अभिषेक जायसवाल दीनू,सुरेश शर्मा ,मीरा राय, गौतम सेठ,उज्जवल सेठ, अशोक सिंह,विनय गुप्ता,चंद्रशेखर सेठ , विपुल मिश्र दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन विनम्र सेन सिंह ने किया। इसीक्रम में  पल्हनी ब्लाक के कोलपाण्डेय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर भाजपा का स्थापना दिवस मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में धूम धाम से मनाया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में विक्रम सिंह पटेल उपस्थित रहे अन्य वक्ताओं में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता श्रीवास्तवा, राजेश सिंह महुवारी, सुरेश शर्मा रहें। हीरापट्टी में भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण तिवारी ने किया
अन्य वक्ताओं में शिव शम्भू पाठक, शिवम यादव, व अन्य दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment