एसडीएम व पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
आजमगढ़। मंडल कारागार में बुधवार की शाम दावत को लेकर बंदियों का दो गुट आपस में भिड़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चला। एसडीएम और शहर कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। घायल बंदियों का उपचार जेल अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
बता दें कि मंडल कारागार में होली के समय से ही दावतों का सिलसिला चल रहा है। अभी हाल में बंदियों का दो गुट आपस में भिड़ा था। एक घायल को जिला अस्पताल भी ले जाना पड़ा था लेकिन जेल प्रशासन ने इस घटना से भी सबक नहीं लिया। सूत्र बताते हैं कि बुधवार को भी जेल में दावत होनी थी। किसी बात को लेकर विक्की और विजेंद्र गुट शाम करीब चार बजे आपस में भिड़ गये। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। जेल अधिकारियों की सूचना पर एसडीएम सदर और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। पथराव में घायल बंदियों का उपचार जेल अस्पताल में कराया गया। अधिकारी जेल में डटे है। जेल प्रशासन इस मुददे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Blogger Comment
Facebook Comment