.

.

.

.
.

स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

06 अप्रैल को मनाया जायेगा समर्पण दिवस 


आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक रोडवेज़ स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गयी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन माननीय शिवकुमार पाठक जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शिवकुमार पाठक  ने कहा की 6 अप्रैल को हर वर्ष पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाता है इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस को हर मण्डल में समर्पण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। समर्पण दिवस के कार्यक्रम में जिले से एक वक्ता हर मण्डल में जाएंगे जो भाजपा का इतिहास तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओ को जानकारी देंगे।
केंद्र सरकार ने किसानो के लिए कृषि फसल बीमा योजना की शुरुआत की है किसानो को इसके बारे में जानकारी हो सके इसके लिए कृषि मंडी ,सब्जी मंडी,फल मण्डी आदि चौराहो पर योजनाओ की होर्डिंग लगवायी जायेगी व कार्यकर्ताओ के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानो को इसका लाभ दिलाया जायेगा।
केंद्र सरकार की योजनाओ व उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुँचे इसके लिए पार्टी ने फैसला लिया है कि हर बूथ पर पांच स्थानों पर योजनाओ का दिवाल लेखन कार्य किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय  ने कहा की पार्टी का निर्देश है की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए जगह जगह विचार गोष्ठी मण्डल/सेक्टर स्तर पर युवा मोर्चा,किसान मोर्चा,महिला मोर्चा,के माध्यम से आयोजित करायी जायेगी तथा जनता के बीच में चर्चा करायी जायेगी।
प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोग सुने इसके लिए हर वरिष्ठ पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। 
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय, क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा,क्षेत्रीय मंत्री श्रीकृष्ण पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,डॉ श्यामनारायण सिंह,जिला उपाध्यक्ष दुर्ग विजय यादव,जिला मंत्री विक्रम सिंह पटेल,अरविन्द सिंह,अखिलेश सिंह,पूर्व चेयरमैन विजय प्रकाश सिंह,जयनाथ सिंह,अमित तिवारी,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी राजेश सिंह महुवारी ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, तीजाराम,घनश्याम पटेल,जयप्रकाश पाण्डेय,पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण मौर्या,अरुण सिंह,विश्वास यादव, अशोक सिंह,मुन्ना राय,डॉ शैलेन्द्र यादव,योगेंद्र राय, ऋषिदेव राय, ऋषिकेश दुबे,राजेन्द्र सोनकर,डॉ सहजानन्द पाण्डेय,मयंक श्रीवास्तव,दिनेश चौहान व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment