आजमगढ़: नगर के प्रतिष्ठित अग्रसेन महिला महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रथम संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य संगीत की महत्ता पर प्रकाश डालना था। पीजी कालेज के संगीत गायन विभाग की प्रवक्ता डा. प्रिया मुखर्जी, मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से लोगों को भाव विभोर कर दिया। जौनपुर से पधारे डा. सुभाष विसोई व डा. सोनाली विसोई तथा मोहम्मद हसन ने इस मौके पर व्याख्यान दिए। कार्यशाला के प्रथम चरण में डा. सोनाली विसोई ने मानव जीवन में संगीत की उपादेयता पर अपने विचार रखे। कहा कि व्यक्ति की आवश्यकताओं में संवेदना सर्वोपरि है। इसके उपरांत ही मानव की शारीरिक, भौतिकी एवं सामाजिक आवश्यकताएं आती हैं। उन्होंने कला को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आवश्कता बताया। दूसरे चरण में सुभाष चंद्र विसोई ने विभिन्न गायन शैलियों के परिपेक्ष्य में सौंदर्य बोध विषय पर अपनी कुशल गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर तमाम प्रवक्ता व छात्राएं रहीं।
अग्रसेन महाविद्यालय परिसर में संगीत कार्यशाला का आयोजन हुआ

Blogger Comment
Facebook Comment