.

.

.

.
.

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

तरवां पीजी कालेज के मैदान पर जुटते हैं प्रदेश भर के खिलाड़ी.
आजमगढ़. स्वर्गीय चन्द्र दीप सिंह की स्म्रति में होने वाले राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज यूनियन बैंक के जिला प्रबन्धक शैलेश सिंह ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हॉकी देश की सबसे महत्व पूर्ण खेल है। इसी खेल ने हमारे देश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है। इसलिए इस खेल का सम्मान पुरे देश में है। उन्होंने कहा कि तरवां की घरती वास्तव में हॉकी के लिए उपजाऊ मानी जाती है। सभी कहते है कि यही से पूर्वाचल में हॉकी फैली और अब यहां प्रभाकर सिंह के अथक प्रयास से फिर हॉकी की नर्सरी तैयार की जारही है। यह वास्तव में सराहनीय है। प्रतियोगिता में उपजिलाधकारी लालगंज, परवीन सिंह समाज सेवी, अखिलेश मिस्र, बीरभद्र सिंह, रामबचन सिंह, डॉआलोक सिंह, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,रजनीश यादव , राणा सिंह, राहुल सिंह, विकाश, दिनेश यादव, मिथिलेश सिंह, सहित तमाम लोग रहे। अंत में हॉकी प्रतियोगिता के आयोजक प्रभाकर सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट करते हुए  कहा कि यहां रास्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता होना है लेकिन कुछ परेशानियो के कारण इस साल नही हो पाया। फिर भी वह प्रयास करेगें कि अगली साल सार्थक प्रयास जरूर होगा। उन्होंने सभी को प्रतियोगिता में पहुचने के लिए धन्यवाद दिया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment