.

आजमगढ़: धूमधाम से मनाया अमर सिंह का जन्मदिन

आजमगढ़। पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का 60वां जन्मदिन बुधवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के राहुल नगर मड़या स्थित वीरभद्र प्रताप सिंह के आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह के चित्र पर तिलक लगाया और केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि ठाकुर अमर सिंह हमारे जिले के गौरव हैं। उनकी ख्याति राष्ट्रीय ही नहीं वरन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है। जिले में विकास को उन्होंने नया आयाम देने का सफल प्रयास किया। रामबचन सिंह ने कहा कि अमर सिंह का जन्म जिले के तरवां गांव में 27 जनवरी 1956 को हुआ था। अपने राजनीतिक कैरियर में उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में सरकारों की मदद कर प्रदेश और देश को तरक्की की राह पर अग्रसर किया। कार्यक्रम में उपेंद्र राय, गोपाल सिंह, अबूसाद दाऊदी, दिवाकर यादव, जय प्रकाश भारती, अमित गुप्ता, अंकूर दूबे, हरिकेश यादव, संजय सिंह, रवि सिंह, देवेंद्र सिंह, आलोक सिंह, राजेश गुप्ता, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment