.

आजमगढ़: TOONY PORT शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ






बच्चों के कपड़े, खिलौने और जरूरत का सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध

आजमगढ़: शहर के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टूनी पोर्ट ब्रांड के नए स्टोर का शुभारंभ हुआ। यहां नवजात शिशुओं से लेकर आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने और रोजमर्रा की जरूरत से जुड़े विभिन्न सामान की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। स्टोर के प्रोपराइटर अनिकेत जायसवाल और पीयूष जायसवाल ने बताया कि शोरूम शुरू करने का उद्देश्य शहरवासियों को बच्चों के लिए बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमत पर सामान उपलब्ध कराना है। बदलते फैशन और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टोर में नए डिजाइन और आकर्षक कलेक्शन पर विशेष ध्यान दिया गया है। संचालकों के अनुसार, नवजात बच्चों से लेकर आठ वर्ष तक के बच्चों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामान को विभिन्न श्रेणियों में रखा गया है। उनका कहना है कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर पसंद के उत्पाद और उचित कीमत का विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
स्टोर का उद्घाटन विधिवत पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद प्रोपराइटर के पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में शुभचिंतक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, रमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, दिनेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, मनोज खेतान और श्रेष्ठ जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्टोर संचालकों को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment