.

आजमगढ़: SKD संस्थान की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन




पुलिसकर्मियों ने छात्राओं व अध्यापिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया

आजमगढ़: एसकेडी विद्या मंदिर, धनहुआं एवं एसकेडी लोटस वैली स्कूल, जहानागंज की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने थाना जहानागंज पहुंचकर थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों के साथ रक्षा पर्व मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक-अक्षत लगाकर रक्षा सूत्र बांधा, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं एवं अध्यापिकाओं का स्वागत करते हुए उन्हें रक्षा और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं का मुंह मीठा कराया तथा उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए और जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।
राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने भावुक होकर कहा कि छात्राओं द्वारा बांधा गया यह रक्षा सूत्र उनके दायित्व और जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध है।
विद्यालय परिवार की इस पहल ने पुलिस और छात्राओं के बीच आत्मीयता, विश्वास तथा सामाजिक सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से तूहीना, नेहा, प्रियंका और छात्राएं शांभवी, प्रिया, आयुषी, प्रतिज्ञा, शिखा, कृष्णा, रिया आदि छात्राएं मौजूद रही।।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment