M.A. सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान समारोह,बढ़ाया विद्यालय और क्षेत्र का गौरव
आजमगढ़: जमुरी, शाहगढ़ स्थित M.A. Central Public School में शनिवार को NEET-UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र निखिल वर्मा को सम्मानित किया गया। निखिल ने परीक्षा में 720 में से 621 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4919 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबंधक नदीम अहमद ने निखिल वर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद असद ने भी छात्र को बधाई देते हुए कहा कि निखिल की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने निखिल वर्मा और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Blogger Comment
Facebook Comment