.

आजमगढ़:CBSE 10th- सर्वोदय पब्लिक स्कूल की साक्षी यादव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया


यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है - राजेंद्र प्रसाद यादव

आजमगढ़: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली ने कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया । जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर, आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99% प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। इसके अतिरिक्त द्वितीय स्थान रिया रंजन 97.2%, तृतीय स्थान प्रियांश यादव 95.6%, चतुर्थ स्थान आदित्य यादव एवं रानी सिंह 93.8%, पंचम स्थान आज्ञा सिंह 93.2%, षट्म स्थान निकिता तिवारी 93%, सप्तम् स्थान शालिनी गौतम 91.6%, अष्ट्म स्थान पर प्रिया यादव 91.4%, नवम स्थान पर नवनीत कुमार चौबे 91.2% तथा दशम् स्थान पर आद्विक भूषण ने 91% प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।ज्ञा त हो कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल सम्पूर्ण रिजल्ट उत्कृष्ट व सत प्रतिशत रहा । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों ने कठिन परिश्रम किया जिसका उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिला है। विद्यालय के बच्चों के सर्वोत्तम प्रर्दशन पर विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की संबोधन में कहा कि यह परीक्षाफल विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है एवं हम भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए प्रयासरत रहेंगे ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment