.

आजमगढ़: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने की ब्रीफिंग



सुरक्षा, कानून-व्यवस्था व यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

आजमगढ़, 05 अप्रैल 2026 — जनपद में 06 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में रविवार को पुलिस लाइन परिसर में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उच्चस्तरीय ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने, वीआईपी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने देने तथा रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग और समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने पर जोर दिया।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मियों को पूर्व निर्धारित ड्यूटी के अनुसार मुस्तैदी से कार्य करने और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी सहित अन्य जनपदों से आए अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, राजस्व विभाग के अधिकारी, मुख्य आरक्षी/आरक्षीगण एवं पीएसी की टुकड़ियां उपस्थित थी ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment