.

आजमगढ़: डीएम ने कराई गेहूं की क्रॉप कटिंग, उत्पादन का किया आकलन


सीसीई एग्री ऐप से पारदर्शी ढंग से हुआ प्रयोग, 34 से 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

आजमगढ़, 03 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन की गेहूं फसल के वास्तविक उत्पादन का आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने तहसील सदर क्षेत्र के विकास खंड पल्हनी स्थित ग्राम हाफिजपुर में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया। इस दौरान फसल की उत्पादकता का वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीय तरीके से परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में किसान सुभाष सिंह एवं सोनू के खेतों में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल की कटाई कर थ्रेसिंग कराई गई। क्रॉप कटिंग के दौरान क्रमशः 14.830 किलोग्राम एवं 16.500 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। इसके आधार पर औसत उत्पादन लगभग 34 से 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंका गया। यह पूरा क्रॉप कटिंग प्रयोग भारत सरकार द्वारा विकसित सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।
क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर तहसीलदार विवेकानंद दूबे, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव, फसल बीमा प्रतिनिधि सोहित यादव, राजस्व निरीक्षक रामजीत, लेखपाल संजीव कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान राम सरीफ चौहान समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment