सीबीएसई कक्षा 10 में विद्यालय का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, 90% से अधिक अंक पाने वाले 25 छात्र
आजमगढ़ : सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र मिर्जा ईशान बेग ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्वेता जैसवार ने 96 प्रतिशत के साथ द्वितीय, गौरव मौर्य ने 95.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अल्तमश तस्लीम (94.8%) चतुर्थ एवं राजकृष्ण यादवेंद्र (94.6%) पंचम स्थान पर रहे। आदित्य यादव (94.2%) छठे, देवेंद्र प्रताप सिंह (94%) सातवें, तुषार गिरी (93.8%) आठवें, निष्ठा सिंह (93.4%) नौवें तथा ध्रुव कुमार (93%) दसवें स्थान पर रहे। विद्यालय के कुल 233 छात्र-छात्राएं जाफरपुर एवं 91 छात्र-छात्राएं मुबारकपुर शाखा से परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 254 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 135 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक तथा 25 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। इस शानदार परिणाम पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खान, चेयरपर्सन तरन्नुम खान, प्रबंधक नवाज अहमद खान, डॉ. आजाद अहमद खान एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया।
Blogger Comment
Facebook Comment