.

आजमगढ़: हत्या में वांछित गैंगेस्टर गिरफ्तार, घर से दबोचा


पठखौली निवासी राजेश चन्द्र पाठक की हत्या के मामले में हुई गिरफ्तारी

आजमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसके घर से दबोचा गया। पुलिस का कहना है कि वह संगठित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस के अनुसार पठखौली निवासी चाँदनी पाठक ने 18 फरवरी 2025 को अपने पति राजेश चन्द्र पाठक के लापता होने की सूचना दी थी। अगले दिन 19 फरवरी 2026 को जीयनपुर क्षेत्र में उनका शव बरामद हुआ था। इस संबंध में कोतवाली थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना में हरिकेश चौहान सहित अन्य के नाम सामने आए और आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। इसके बाद आरोपी की संगठित अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। सोमवार को उपनिरीक्षक सूर्यपाल व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेखपुरा अहियाई स्थित उसके घर पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हरिकेश चौहान पुत्र सूर्यनाथ चौहान, निवासी शेखपुरा अहियाई, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 46 वर्ष है । आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूर्यपाल, हेड कांस्टेबल अजब नारायण सिंह व कांस्टेबल संदीप यादव शामिल थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment