.

आजमगढ़: श्रेय अग्रवाल जिला अध्यक्ष, रित्विक जायसवाल जिला महामंत्री बनाए गए


अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने की घोषणा

आजमगढ़: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में श्रेय जिलाध्यक्ष तो रित्विक को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी, जनपद पहुंच प्रदेश महामंत्री ने की घोषणा। गौरतलब है कि अज़मतपुर कोडर स्थित पन्ना टॉवर पर बुधवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में पहुंचे प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरी ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अनुभवी कर्मठ एवं समर्पित वैश्य नेता के रूप में श्रेय अग्रवाल अंकित को जनपद आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष, रित्विक जायसवाल व प्रवीण बरनवाल को जिला महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इसी की साथ ही मनोनयन पत्र व बुके प्रदानकर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त व प्रभावशाली बनाने में सहयोग प्रदान करने की आशा की। ताकि ए.आई.वी.एफ एक सशक्त वैश्य संगठन के रूप में स्थापित हो। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हम अपने वैश्य समाज को मजबूत कर राजनीतिक भागीदारी में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि हम अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। सूचना मिलते ही वही बधाई देने वाले समर्थकों का भी तांता लग गया। सभी ने बुके प्रदानकर स्वागत किया। इस दौरान अतुल अग्रवाल (मुन्ना बाबू), अनूप अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, उमेश चंद पाठक, एडवोकेट अतिन गुप्ता, राहुल बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment