एडवोकेट एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव पर जताई नाराजगी,जुलूस निकाल की नारेबाजी
आजमगढ़: एडवोकेट एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव से नाराज दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मंगलवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतर कर नारेबाजी भी किया।इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने तथा संचालन संघ के मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। बैठक में एडवोकेट एक्ट में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव लाए जाने पर नाराजगी जताई गई। बैठक सर्वसम्मति से पूरे दिन या एकादशी व्रत रहने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात सभी अधिवक्ता अध्यक्ष प्रभाकर सिंह नेतृत्व में गिरजाघर चौराहे से लेकर सिविल लाइंस चौराहे तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस जुलूस में मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित,पूर्व मंत्री अनिल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अरूणेंद्र कुमार सिंह, बलवंत सिंह बृजेश कुमार सिंह, हरिकेश यादव, रविंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार पांडे, सुधांशु राय, पंकज सिंह, अजय यादव , संत विजय निषाद आदि बहुत से अधिवक्ता शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment