.

आजमगढ़: मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का किया आकस्मिक निरीक्षण



अभिलेखों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसी टीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र के लम्बित आवेदनों को तय समय से निस्तारित करें-मण्डलायुक्त
आजमगढ़ 24 फरवरी-- मण्डलायुक्त विवेक एवं अपर आयुक्त शमशाद हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से आज कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में अवस्थित विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान नकल प्रार्थना पत्र अंकन रजिस्टर एवं रखे गये बस्तों के रख-रखाव का अवलोकन किया गया। मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि अभिलेखागार में रखे गये बस्तों के लिए एक बस्ता सूची बनाया जाए। उन्होने अभिलेखागार में अभिलेखों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसी टीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने पुराने बस्तों एवं फाइलों के कवर को बदलने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने रिकार्ड रूम में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने अभिलेखागार राजस्व, तहसील-फूलपुर/बूढ़नपुर/ मार्टिनगंज एवं तहसील सदर (चकबन्दी), तहसील निजामाबाद (चकबन्दी) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने अभिलेखागार में बस्तों को खुलवाकर अभिलेखों को अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में अभिलेख अस्त-व्यस्त पाये जाने एवं अभिलेखों के सम्बन्ध में जानकारी मांगे जाने पर सही उत्तर नही देने पर मण्डलायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत अरेन्जर-महेन्द्र प्रताप को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं अरेन्जर-अशोक यादव को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होने अभिलेखों को सही करने, बस्तों को क्रमवार रखवाने एवं साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने वरासत की पत्रावली का अवलोकन कर लम्बित प्रकरणों को निर्धारित समय में निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद के शस्त्र व्यवसायियों का नियमित निरीक्षण/सत्यापन कराने के निर्देश दिये।
संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारी/कर्मचारी जीपीएफ पासबुक का अवलोकन किया। उन्होने निर्देश दिया कि जीपीएफ पासबुक को नियमित रूप से अपडेट किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होने कार्यालय के मास्टर रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होने निर्देश दिया कि चरित्र प्रमाण पत्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र के लम्बित आवेदनों को निर्धारित समय से निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
आंग्ल अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम मंे बिजली के तार अस्त-व्यस्त पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि तत्काल विद्युत तार को सुव्यवस्थित कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होने रिकार्ड रूम में बस्ता खुलवाकर अभिलेखों का अवलोकन किया।
मण्डलायुक्त ने अपर जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि धारा-24 एवं धारा 67 के वादों को निर्धारित समय मे गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। उन्होने कहा कि शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में सभी अधिकारी प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जन सुनवाई करें। उन्होने निर्देश दिया कि जनता दर्शन के दौरान प्राप्त जन शिकायतों को निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त निस्तारित कराने का प्रयास किया जाए।
इसके साथ ही उन्होने तीनों अपर जिलाधिकारियों के कोर्ट में सबसे ज्यादा पुरानी लम्बित फाइलों का अवलोकन कर उसको नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस का संचालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करायें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment