समुंद्र किनारे बोर में मिला शव, पुलिस पत्नी और पड़ोसी से कर रही पूछताछ
आजमगढ़: जनपद के बरदह कस्बा के एक युवक का शव मुंबई में समुद्र किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में तीन टुकड़ों में बोरे में भरा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पत्नी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बरदह कस्बा निवासी 35 वर्षीय अशोक गौड़ अपनी पत्नी प्रीति और तीन बेटों के साथ मुंबई के मलाड थाना क्षेत्र के मालवणी इलाके में रहकर मजदूरी करता था। 29 जनवरी से वह अचानक लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक परिवार ने पहले अपने स्तर से तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पत्नी प्रीति ने 3 फरवरी को मलाड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को समुद्र किनारे एक बोरे में भरा तीन टुकड़ों में कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहचान होने पर पता चला कि शव अशोक गौड़ का है। सूचना मिलते ही उसका भाई अमित गौड़ फ्लाइट से मुंबई पहुंच गया। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मुंबई पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। गुमशुदगी देर से दर्ज कराने पर मुंबई की पुलिस ने संदेह के आधार पर पत्नी प्रतिमा और पड़ोसी वाहिद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वाहिद अली भी बरदह का निवासी बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस काल डिटेल, आर्थिक लेनदेन और पारिवारिक संबंधों के पहलू पर फिलहाल पड़ताल कर रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment