.

आजमगढ़: झूठे वादों का पिटारा है प्रदेश सरकार का बजट - अशोक यादव


सपा प्रवक्ता ने योगी सरकार के बजट पर उठाए सवाल

कहा, पिछले साल के बजट में किए गए सारे वादे झूठे निकले

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने योगी सरकार के द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने मीडिया अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी योगी सरकार बजट पेश करते वक्त बजट को ऐतिहासिक और अब तक का सबसे बड़ा और प्रदेश के हर वर्ग के सपनों को पूरा करने वाला बताया है। अगर 20 फरवरी 2025 को पेश किये बजट का अगर विश्लेषण करें तो यह पाएंगे कि वह बजट 8 लाख 65 हजार करोड़ का था। लेकिन कुल बजट का मात्र 54.42% ही आवंटित हुआ सरकार ने वादे किए थे पिछले बजट में 12 वीं पास उन बच्चियों को जो जिले में और प्रदेश में टॉप 10 स्कोर की हों उनको स्कूटी देने का वादा किया था किसी भी बच्ची को स्कूटी मिली क्या? आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का वादा किया था ?
होमगार्ड और चौकीदारों को मुफ्त बीमा देने का वादा किया था ? आपने लखनऊ में ए आई सिटी बनाने का वादा किया था ? यूपी को 4 नए एक्सप्रेसवे देने का वादा किया था उन चार में से एक भी एक्सप्रेसवे का डीपीआर तक अभी तक नहीं बन पाया सरकार के सारे वादे झूठे साबित हुए और अब सरकार नए-नए चुनावी वादे कर रही है
अमेरिकी कृषि उत्पाद जो भारत में आने वाले हैं उन उत्पादों वजह से यूपी के किसानों के ऊपर जो आर्थिक मार पड़ने वाली है उससे किसानों को बचाने के लिए बजट में क्या प्रावधान किया गया है?
कुल मिलाकर देखा जाए तो यह बजट सिर्फ और सिर्फ सपने दिखाने वाला और झूठे वादों का पिटारा है।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment