.

आजमगढ़: डॉ. गौरव सिंह को सीएमसी वेल्लोर में मिला 'सर्वश्रेष्ठ शोध' का सम्मान


शहर के विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के फिजिशियन हैं,राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान

​आजमगढ़: शहर के मध्य स्थित प्रसिद्ध विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. गौरव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। तमिलनाडु के प्रतिष्ठित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर के वार्षिक दीक्षांत समारोह में डॉ. सिंह को उनके उत्कृष्ट शोध परियोजना के लिए 'अकादमिक विशिष्टता' से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल और बांग्लादेश के कुल 75 डॉक्टरों का चयन किया गया था, जिनमें डॉ. गौरव सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। डॉ. सिंह (एम•डी, जनरल मेडिसिन) वर्तमान में आजमगढ़ के विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, जो कि ऑर्थोपेडिक्स के लिए एक प्रसिद्ध टर्शियरी केयर और डी॰एन॰बी(परास्नातक) ट्रेनिंग सेंटर है।
डॉ. गौरव सिंह की विशेष रुचि मधुमेह और उससे होने वाली जटिलताओं के उपचार में है। वे डायबिटिक न्यूरोपैथी, नेफ्रोपैथी (किडनी), रेटिनोपैथी (आंख) और पेरिफेरल आर्टेरियल डिजीज जैसे गंभीर रोगों के प्रबंधन में विशेषज्ञता रखते हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के दिग्गज ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आर.बी. त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "डॉ. सिंह आजमगढ़ और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए एक सौगात हैं। मधुमेह के सक्रिय प्रबंधन और इसकी रोकथाम में उनका योगदान सराहनीय है।" गौरतलब है कि डॉ. त्रिपाठी स्वयं हिप ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में अग्रणी हैं और लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में नए डॉक्टरों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment