अपने बेटों के हाथों में टिकट और समाज के युवाओं में लाठियां बांट रहे मंत्री - सपा प्रवक्ता
आजमगढ़: सपा प्रवक्ता अशोक यादव ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान ने राजभर समाज के युवाओं के हाथों में लाठियों का वितरण करने पर जम कर निशाना साधा। अशोक यादव ने कहा कि राजभर समाज भी पीडीए वर्ग का एक हिस्सा है और पीडीए वर्ग यह पूछता है कि ओम प्रकाश राजभर जी एक तरफ आप अपने दोनों बेटों के हाथों में लोकसभा और विधानसभा का टिकट वितरण कर उनके भविष्य को सुनहरा बनाने का काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ राजभर समाज के युवाओं के हाथों में कलम देने के बजाय उनके हाथों में लाठियों का वितरण कर अपने स्वार्थ के लिए उनको उन्मादी बनाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं ? यही काम तो विगत 100 वर्षों से आरएसएस करता आ रहा है लोगों को उन्मादी बनाकर पीडीए वर्ग का उत्पीड़न आप आरएसएस के तर्ज पर महाराजा सुहेलदेव जी के नाम का गलत इस्तेमाल कर आरएसएस का छोटा रिचार्ज अपना आरएसएस (राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना) बनाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिस योगी सरकार में आप मंत्री हैं उसी सरकार के द्वारा जब पीडीए वर्ग के आरक्षण को, उनकी नौकरियों को लूटा जाता है उनका उत्पीड़न किया जाता है तब तो आपके मुंह में दही जम जाती है और आप सत्ता की मलाई चाटने में व्यस्त रहते हैं आज उनको लाठियां बांट रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पीडीए वर्ग को, शोषित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते आए हैं और करते रहेंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment