.

आजमगढ़: कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते विद्यालयों के समय में परिवर्तन


अब सुबह 10 बजे से शुरू होंगे कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय

आजमगढ़ – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने बताया हैं कि जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सभी सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई०, उ०प्र० बोर्ड, मान्यता प्राप्त मदरसा, सहायता प्राप्त विद्यालय खुलने एवं बन्द होने का समय प्रातः 9.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्धारित है। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में अत्यधिक ठण्ड एवं घने कोहरे के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सभी सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई०, उ०प्र० बोर्ड, मान्यता प्राप्त मदरसा, सहायता प्राप्त विद्यालय शिक्षण कार्य हेतु विद्यालय खुलने एवं बन्द का नियत समय प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक किया जाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment