.

आजमगढ़: ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी दो महिलाओं की मौत,युवक गंभीर


शहर कोतवाली के फराश टोला मोहल्ले की रहने वाली थी दोनों,मुबारकपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा


आज़मगढ़: जिले में तेज रफ्तार ने गुरुवार को दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार शहर कोतवाली के फराश टोला मोहल्ले की रहने वाली दो महिलाएं मीरा देवी (55 वर्ष) और तपेश्वरी देवी (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा मीरा देवी का पुत्र विक्की पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतक दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment