कमिश्नर और डीआईजी ने विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियों को सराहा
आजमगढ़: रविवार, दिनाँक 21 दिसम्बर 2025 को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर, आजमगढ़ का 13वाँ स्थापना दिवस बडे धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि विवेक (I.A.S.) कमीशनर, आजमगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह, (I.P.S.), डी आई जी, आजमगढ़ रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, शैक्षणिक, एवं पर्यावरण से सम्बन्धित विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुती की गयी। कार्यक्रम में अनेकता में एकता पर विशेष बल दिया गया एवं सभी धर्मो का सम्मान करते हुए सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, दुआ, अर्दास की प्रस्तुती की गयी। राजस्थानी डॉस, गुजराती डॉस, कश्मीरी डॉस, मराठी डॉस, गजल, कौव्वाली एवं फैशन शौ जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की प्रशंसा की एवं विद्यालय की व्यवस्थाएं, छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम एवं अभिभावकों का सहयोग, विद्यालय के मैनेजमेंट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनी कार्य करने के लिए प्रशंसा की, उन्होने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गये कार्यक्रमों की एवं उन कार्यक्रमों में चुने गये विषयों की प्रशंसा की और उन्होने कहा कि विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है और विद्यालय के अभिभावकगण से अनुरोध किया कि अपने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय से विचार करके ही अपने छात्र-छात्राओं के भविष्य का चुनाव करें। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खॉन ने अपने वक्तव्य में बताया कि सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल का एक मात्र ध्येय है कि उचित फीस में अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करना एवं अभिभावकगण के सहयोग से सभी छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण विकास करना। संस्थापक महोदय ने विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह का धन्यवाद दिया एवं विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को विशिष्ट अतिथि द्वारा आशीर्वाद देने की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती तरन्नुम खानम चेयरपर्सन सी० पी० एस० ग्रुप आफ स्कूल्स, नवाज अहमद खान प्रबन्धक सी० पी० एस० ग्रुप आफ स्कूल्स एवं सुश्री रेखा सिंह जी डायरेक्टर सी० पी० एस० ग्रुप आफ स्कूल्स मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment