क्रिसमस पर्व हमें प्रेम, करुणा, सेवा और मानवता के मार्ग पर ले जाता है - प्रधानाचार्य
आजमगढ़: साईं इंटरनेशनल स्कूल भदुली आजमगढ़ में बुधवार को क्रिसमस डे का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु यीशु मसीह के जीवन और उनके द्वारा दिए गए प्रेम, शांति एवं भाईचारे के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने क्रिसमस गीत, नृत्य, नाटिका एवं भाषण के माध्यम से प्रभु यीशु के संदेशों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को क्रिसमस ट्री, सितारों, रंगीन गुब्बारों एवं सजावटी वस्तुओं से सुंदर ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में सांता क्लॉज़ की उपस्थिति बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सांता क्लॉज़ ने बच्चों को उपहार देकर उन्हें खुशियाँ बाँटने और एक-दूसरे से प्रेम करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, करुणा, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन विद्यालय के शैक्षिक वातावरण के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में सफल रहा।
Blogger Comment
Facebook Comment