पुस्तकीय ज्ञान के साथ सांस्कृतिक आयोजनों से भी बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है - प्रो० संजीव कुमार, कुलपति
आजमगढ़: शनिवार को प्रतिभा निकेतन इन्टर कॉलेज एतलस पोखरा का वार्षिकोत्सव 'लक्ष्य' एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार रहे एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वार्षिक समारोह की अध्यक्षता संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवी ने किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक एवं थीम बेस कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा की पुस्तकीय ज्ञान ही ज्ञान नहीं होता है। आज यह जो छोटे-छोटे बच्चों द्वारा जो मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये यह हर बच्चे के जीवन में जरूरी है इसी से बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव है इसी से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। यह हर विद्यालय में होनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा उन पुरातन छात्रों का भी सम्मान किया गया जो बच्च्चे विद्यालय से पढ़कर आज देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं इसमे कुल 36 छात्र उपस्थित हुए, पुरातन छात्र अपना सम्मान पाकर भावुक हो गए। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे पुरातन छात्रों ने कहा कि आज यह सम्मान हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। आज हमारी बचपन की सारी यादें ताजा हो गई। विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जो प्रस्तुतिया दी जा रही है इसे देखकर लगता है बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं भारतीय परंपराओं का पूरा ज्ञान कूट-कूट कर भरा है इन बच्चों को तैयार कराने वाले शिक्षक/शिक्षिकाए बहुत ही बधाई के पात्र है। कुछ पुरातन छात्र अपनी भावुक भावनाओ अभिव्यक्त की एवं कहा की आज हम जो है हमारे गुरुओ की देन है। प्रबन्धक रमाकान्त वर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों का बुके माला एवं मेमेन्टो देकर सम्मानित किया। इनके अतरिक्त जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ के चेयरमैन श्री लक्ष्मण मौय, सर्वोदय ग्रुप आफ एजुकेशन के डायरेक्टर श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, जयनाथ मेमोरियल डिग्री कॉलेज के प्रबन्धक श्री सुरेन्द्र मौर्य की भी गरिमामयी उपस्तिथि रही। जिले के प्रतिष्ठित डिग्री कॉलेज एवं स्कूलो के सम्मानित प्रबन्धक उपस्थित रहे जैसे श्री संजय राय, श्री बृजभूषण सिंह सीसोदिया, श्री रमाकान्त यादव, श्री विनोद यादव, श्री सीताराम पाण्डेय श्री सुरेन्द्र चौबे, श्री शिव मोहन सिंह की गरिमामय उपस्तिथि रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुव चन्द मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, अभिभावको एवं बच्चों के प्रति विद्यालय परिवार की तरफ से आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंगकर्मी सुनील दत विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा। हरियाणवी, राजस्थानी और देश की विविध सांकृतियों की झलकियों को प्रस्तुत करने में विद्यालय की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रुचि श्रीवास्तव का सबसे बड़ा योगदान रहा। उपप्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, सरिता पाण्डेय, श्री रमेश मिश्रा, विनीता सिंह, संजू सिंह, राजेश तिवारी एवं सभी लोगों की विशेष भूमिका रही कार्यक्रम को सफल बनाने में।
Blogger Comment
Facebook Comment