देर रात्रि तक माता रानी के गीतों से पूरा क्षेत्र गुजांयमान रहा
आजमगढ़: नारी शक्ति संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारी शक्ति डांडिया महोत्सव 2025 का आयोजन शहर के सिधारी स्थित श्रीमन मंगलम होटल के परिसर में शनिवार की देरशाम किया गया। जिसकी शुरुआत संरक्षक मंडल द्वारा मां दुर्गा की वैदिक मंत्रोच्चार से स्तुति,पूजन एवम आरती कर किया गया। इस अवसर पर शंख ध्वनि एवं घंटा-घड़ियाल आदि की ध्वनि से आकाश गुंजायमान हो गया। आंगुतकों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष सुधा तिवारी एवम कार्यकारी अध्यक्ष अर्चना वत्सल ने किया। इसके बाद संस्थान की पदाधिकारीयों द्वारा नव दुर्गा के रुप में उपस्थित नौ कन्याओं का पैर पखार कर तिलक,आरती एवम पूजन किया गया। संस्था की नारी शक्तियों द्वारा...मैं तो आरती उतारूँ रे जगदम्बे माता की एवम मेरे अंगना प्रधारो महारानी...गाने पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्था की कुंवारी शक्तियों द्वारा...माता रानी पर आधारित घूमर नृत्य की प्रस्तुति की गयी। द फ्यूचर डांस अकेडमी द्वारा महिसासुर वध एवम शिव जी का झांकी नृत्य प्रस्तुत किया गया। जय जय हे जगदम्बे मां,तेरे ही दम पर है दुनियां... हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम रे.... ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा... माता रानी के गीतों से एक बार डांडिया नृत्य शुरू हुआ तो देररात्रि तक माता रानी के गीतों से पूरा क्षेत्र गुजांयमान रहा। महोत्सव को संबोधित करते हुए संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी ने कहाकि विगत 16 वर्षो से नारी शक्ति संस्थान द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा के 9 गुणों को अपनाकर ही नारी शक्ति स्वयं को सशक्त और समाज का प्रतिनिधित्व कर सकती है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा धैर्य, सहनशीलता, भक्ति, शक्ति, तपस्या, साहस, धर्म, पवित्रता और सिद्धि की देवी है। जो आज के दौर में प्रत्येक महिलाओं में समाहित होना नितांत आवश्यक है। महोत्सव में नारी शक्ति डांडिया नृत्य एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता तीन वर्गो में सम्पन्न हुई। जिसमे सभी विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में मऊ से पूजा राय,प्रीतू लता पांडेय और ममता जैसवाल रहीं। अध्यक्षता सुधा तिवारी व संचालन प्रत्यक्षा तिवारी ने किया। वरिष्ठ संरक्षक अनिता आलोक श्रीवास्तव द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर महोत्सव में नारी शक्ति संस्थान की समस्त संरक्षक,पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रही।
Blogger Comment
Facebook Comment