07 अन्य घायल हुए, नेपाल के श्रद्धालु महाकुंभ से लौट रहे थे वापस
आजमगढ़: जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगवां इलाके में डिवाइडर से आर्टिगा कार की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों को रेफर कर दिया गया है। यह दर्दनाक घटना आजमगढ़ महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ घटी है। सभी पीड़ित नेपाल देश के रूपनदेई जिला के निवासी हैं। यह लोग एक ही कार में सवार होकर अपने वतन लौट रहे थे तभी आजमगढ़ में हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में दीपा (35), दीपा के पति गणेश (45) और गंगा (40) शामिल हैं। वहीं, घायलों में ड्राइवर ऋतिक दुबे (21), कोपिला देवकला देवी (35), अविशंकर (25), शुभम पोखराल (22) व अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना के बाद सभी लोगों को जिला अस्पताल पुलिस एंबुलेंस से भिजवाई। जहां पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 7 अन्य लोगों को भर्ती किया गया। परिजनों को जानकारी होने के बाद लोग पहुंचे और इसके बाद सभी घायलों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार 35 लोग रूपंदेही से महाकुंभ के लिए पांच गाड़ियों से निकले थे स्नान करने के बाद सभी लोग वापस रात में लौट रहे थे ड्राइवर थके हुए थे लेकिन उनको डेढ़ 2 घंटे का आराम भी दिया गया था सभी साथ लौट रहे थे तभी एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
Blogger Comment
Facebook Comment