.

आजमगढ़: दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण



प्रख्यात चिकित्सका डा० विपिन यादव के निर्देशन में चल रहा है अभियान

आज़मगढ़ : सर्दियों के मौसम में जब ठंड अपने चरम पर होती है, तो कई लोगों को गर्म कपड़ों और कंबलों की जरूरत होती है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए ज़िले की मशहूर गाईनी डॉ विपिन यादव के निर्देशन में सामाजिक संगठन दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के बैनर तले जरूरतमंद लोगों में कंबल बांटने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शहर के बिहारी जी की मंदिर समेत कई स्थानों कर आज कंबल वितरित किया गया।
बताते चलें कि दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के बैनर तले संगठन की अध्यक्ष पूजा सिंह और डॉ विपिन यादव ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। उन्होंने गरीब परिवारों, बुजुर्गों और असहाय लोगों को कंबल दिए, जिससे वे ठंड से बच सकें। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाई जा रही हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक सम्मानजनक काम है, जिससे वे समाज में योगदान कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने इस मुहिम में शहर की मशहूर डॉ विपिन यादव की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान को हम मैडम की दिशा निर्देश पर कर रहे है। मैडम निरंतर ऐसे सामाजिक कार्यों में भरपूर सहयोग और अपना क़ीमती समय देती है जिससे हम संगठन की महिलाओं को एक नई ऊर्जा मिलती है। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष पूजा सिंह ने दावा किया कि अबतक क़रीब एक हज़ार कंबल बाँटा गया है और क़रीब पाँच हज़ार कंबल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँची डॉ विपिन यादव ने कहा कि ज़रूरत मंद लोगों का मदद करना ही असल में असली समाज सेवा होता है जिसे हम सभी को निरंतर करना चाहिए। ऐसे कार्यों से हमे एक अलग सा सुकून मिलता है। इस दौरान कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी प्रतिभा द्विवेदी,मिसेज़ आज़मगढ़ आइकॉन चंदा तिवारी,मिसेज़ इंटरनेशनल नंदिनी सिंह,संगीता वर्मा,एकता,कुसुम,पूजा वर्मा समेत अन्य महिलाएँ मौजूद रही। इस अभियान के माध्यम से, सामाजिक संगठन की महिलाओं ने न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद की, बल्कि समाज में एक अच्छा संदेश भी दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment