भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक किया
आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के जनपद आगमन पर पूर्वांचल एक्प्रेस वे पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकताओं के साथ स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के पत्नी और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण तिवारी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से परिचय बैठक में नव वर्ष की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और साथ में संगठन महापर्व में बढ़चढ़ कर भागीदारी के लिए बधाई दी। कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूती देता है, बिना कार्यकर्ता के पार्टी कभी मजबूत नहीं हो सकती है। हमारा बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ही पार्टी को मजबूती देने का काम करता है। इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद,अरुण कांत यादव, बंदना सिंह,जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव,कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, हरिवंश मिश्रा,जिला महामंत्री नन्हकू राम,नागेंद्र पटेल,जिला मंत्री अजय यादव, दिलीप सिंह बघेल,अभिनव,आयुष ,हर्ष आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment