सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पॉक्सो एक्ट व महिला उत्पीड़न से जुड़ी कानूनी जानकारियां साझा की
आजमगढ़: आज दिनांक 10.09.2024 को स्थान सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरवंशपुर आजमगढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारम्भ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि धनंजय कुमार मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सरस्वती जी के समक्ष दीपार्चन व पुष्पार्चन कर किया गया। सचिव द्वारा दहेज प्रथा, महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीडन, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य कानूनी जानकारिया प्रदान की गयी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व नालसा की उपयोगिता के बारें में जानकारी दी गयी। सचिव द्वारा छात्राओं को स्वादंलम्बी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्री आशीष कुमार राय, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल ने उपस्थित लोगों को नालसा द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, नालसा हेल्पलाईन नम्बर तथा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल प्रणाली के बारे में प्रकाश डाला गया। श्री यादव संदीप कुमार लालताराम, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता में महिलाओं के सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी तथा विद्यार्थियों के जीवन में विधिक साक्षरता की आवश्यकता पर बल दिया गया। नारी शक्ति संस्थान आजमगढ़ के पदाधिकारियों डॉ० पूनम तिवारी, डॉ० अंशु अस्थाना, रिंकी प्रशान्त त्रिपाठी द्वारा छात्र-छात्राओं को उत्पीडन के विरूद्ध मुखर होने के लिए व उनके साथ हुई घटनाओं को अपने परिजनों को घटना के बारे में बताने तथा उपलब्ध हेल्पलाईन नं० की जानकारी दी गयी। साथ ही छात्राओं के लिए आत्मरक्षा हेतु जूडो, कराटे के प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर श्री आशीष कुमार राय, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, श्री यादव संदीप कुमार, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रबन्धक सर्वोदय पब्लिक स्कूल, श्रीमती कंचन यादव, डॉ० पूनम तिवारी, रिंकी प्रशान्त त्रिपाठी, अनीता श्रीवास्तव, नारी शक्ति संस्थान के प्राधिकारीगण, विधान तिवारी, सोमा यादव व डॉ० अंशु अस्थाना, विनय कुमार राव, पराविधिक स्वयं सेवक, विद्यालय के अध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक सिंह द्वारा किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment