मेहनगर के पिथौरपुर अमृत सरोवर में नहाते समय हुआ हादसा
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना के पिथौरपुर ( ऊसरी) अमृत सरोवर में फूफा के घर गोद भराई रस्म में भाग लेने आए जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के सतमेसरा निवासी 26 वर्षीय सनोज कुमार शनिवार को नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों के काफी के प्रयास के बाद शव बरामद हुआ। सनोज के साथ रहा एक अन्य युवक घटना के बाद बाइक से भाग निकला। मेंहनगर थाना के मालपर निवासी सूर्यमन राम के घर गोद भराई की 20 जून को रस्म थी। उसमें भाग लेने के लिए सनोज जौनपुर से अपने फूफा के घर आए हुए थे। शनिवार को बगल के गांव पिथौरपुर के अमृतसरोवर में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान वह सरोवर को पार करने लगे। इसी बीच वह डूबने लगे। यह देख स्नान कर रहे लोग बचाने का प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हुए। उनके साथ स्नान करने वाला एक अन्य युवक घटना के बाद अपनी बाइक से फरार हो गया। सरोवर के बाहर युवक की बाइक, कपड़ा व मोबाइल पड़ी थी। इसकी सूचना पाते ही उसके रिश्तेदार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पहले जाल डालकर उसकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फायर बिग्रेड के जवान कांटा डालकर खोजने में लगे रहे। इधर, महाराजगंज से गोताखोरों ने आकर शव को बरामद किया। सनोज की छह माह पूर्व शादी हुई थी। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मृतक के मृतक के चाचा फौजदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सूचना पर पहुंचे घर के सदस्यों के क्रंदन से माहौल गमगीन रहा।
Blogger Comment
Facebook Comment