.

.
.

आजमगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र ने थामा भाजपा का दामन


2012 में फूलपुर-पवई से कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव

आजमगढ़: फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के आँधीपुर गांव निवासी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व0 रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व0 रामनरेश यादव 1977 में उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2011 में उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थे। 22 नवंबर 2016 को पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। स्व0 यादव के छोटे बेटे 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर फूलपुर-पवई से चुनाव लड़े थे। सपा की लहर में उन्हें भाजपा से अधिक लगभग 26 हजार मत मिले थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं सपा के बीच गठबंधन में उन्हें फूलपुर-पवई से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन समाजवादी पार्टी में टूट के बाद उनका टिकट काट दिया गया। जिसके चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी को हमेशा के लिए छोड़ दिया। शनिवार को अजय नरेश यादव को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया में हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व प्रदेश का विकास हो रहा है। अब जाति के ठीकेदारों की चलने वाली नहीं है। हम सब मिलकर एक बार फिर से मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment