.

.
.

आजमगढ़: कांग्रेस का संघर्ष सपा के लिए प्राणवायु का काम करेगा - धर्मेंद्र यादव



आईएनडीआईए गठबंधन के समन्वय समिति की हुई बैठक

इस बार सच और झूठ के बीच की लड़ाई है - आशुतोष द्विवेदी

आजमगढ़: कांग्रेस का पांच सालों में सडक़ों पर किया गया संघर्ष समाजवादी पार्टी के लिए चुनावी समर में प्राणवायु का काम करेगा। 137 सालों की विरासत और इतिहास की देन है कि हर गांव में कांग्रेस बसती है। इतना ही नहीं, कांग्रेस 2024 में एक बार फिर त्याग और बलिदान के साथ आजादी के आंदोलन की दूसरी लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के इस जज्बे का सम्मान करती है। उक्त बातें आईएनडीआईए गठबंधन के आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं सपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कही। वह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरूवार को शहर के हरवंशपुर मुहल्ला स्थित एक गेस्ट हाउस में आईएनडीआईए गठबंधन के समन्वय समिति की बैठक को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा को इस देश से उखाड़ फेंकना ही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प को लेकर इण्डिया गठबंधन हुआ है। श्री यादव ने कहा कि जिस दिन यह गठबंधन हुआ, उसी दिन से भाजपा के लोग घबराये हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश का आम जनमानस भी देश की मौजूदा परिस्थितियों को समझ रहा है। यही वजह है कि सभी लोग हमारे साथ लामबन्द हैं। श्री यादव ने कहा कि एक तरफ भाजपा की जनविरोधी नीतियां और उसकी नफरत फैलाने की योजना है तो दूसरी तरफ हम सभी लोग सर्वसमाज को जोडऩे का संकल्प लेकर चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने पूरब से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण तक सर्वसमाज को जोडऩे का काम किया है और हमारे नेता अखिलेश यादव सहित गठबंधन के सभी साथी साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी लोगों को साथ-साथ चलना होगा। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हर आंदोलन में हमेशा बढ़-चढक़र हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि सच कहिए तो यहां पर बैठे लोग कांग्रेस का ही नहीं बल्कि जिले का नेतृत्व करने वाले लोग हैं। ऐसी स्थिति में इण्डिया गठबंधन होने से निश्चित तौर पर समूचा विपक्ष मजबूत हुआ है। मुबारकपुर के सपा विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 की लड़ाई देश के मान-सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिकांश लोग भी चाहते हैं कि उनकी पार्टी हार जाय और एक व्यक्ति की तानाशाही से देश मुक्त हो सके। ऐसे में देश को तानाशाही से मुक्त कराने की जिम्मेदारी हम सभी की है। अतरौलिया के सपा विधायक डा0 संग्राम यादव ने कहा कि इस समय देश के अंदर ऐसी हुकूमत चल रही है, जिसका न तो संविधान पर भरोसा है और न ही लोकतन्त्र पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के बीच भाजपा की कलई खुल चुकी है। डा0 यादव ने कहा कि आजमगढ़ की सरजमीं ने हमेशा इस देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है। ऐसे में इस बार भी यहां के लोग इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाकर इतिहास रचने का काम करेंगे। वरिष्ठï कांग्रेस नेता चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि संविधान तोडऩे वाली भाजपा के लोगों का सबसे बड़ा झूठ यही है कि वह कहते हैं कि संविधान बचाना है। उन्होंने कहा कि यह दो लोगों की सरकार दो लोगों के लिए है। पांचवा व्यक्ति देश का रक्षामंत्री कब हटा दिया जायेगा, यह तय नहीं है। कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने कहा कि हमारे दल का कल्चर यह है कि हम साथ देते हैं तो अंत तक देते हैं। हमारा एक-एक कार्यकर्ता गठबन्धन प्रत्याशी को जिताने का काम करेगा। बस हमारे कार्यकर्ता को केवल मान-सम्मान चाहिए। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि हमारी विचारधारा देश को जोडऩे की है, जबकि भाजपा देश को तोडऩे वाली विचारधारा रखती है। अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए यह गठबंधन हुआ है। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ काम करें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस बार सच और झूठ के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के सामने भाजपा का झूठ जगजाहिर हो चुका है। ऐसे में इस बार निश्चित तौर पर सच की जीत होगी। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनीस खां, जिला कोआर्डिनेटर दिनेश यादव, अजीत राय, रविकांत त्रिपाठी, मनोज सिंह, अमरबहादुर यादव, हरिओम उपाध्याय, आशुतोष रजत आदि लोग रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने एवं संचालन पार्टी के वरिष्ठï नेता आशुतोष द्विवेदी ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment