.

.
.

आजमगढ़:आज सशक्त होकर आगे बढ रहीं हैं महिलाएं : सहजानंद राय



शक्ति वंदन समापन समारोह में पीएम ने महिलाओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित किया

आजमगढ़ : विकास खंड सठियांव के सभागार में बुधवार को शक्ति वंदन समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्हें सुनने के लिए स्वयं सहायता की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची थीं। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि महिलाएं आज सशक्त होकर आगे बढ रहीं हैं। स्वंय सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में सखी बनकर अपना योगदान साझा कर रही हैं। महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें शक्त को समझने व परखने के प्रति लाइव प्रसारण के माध्यम से परिचित कराया जा रहा है। अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर ब्लाक प्रमुख पति अरविंद सिंह व वीसी सखियों ने सहजानंद को सम्मानित किया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी व संचालन रौशन लाल ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह, स्वतंत्र सिंह उर्फ मुन्ना, दुर्गेश सिंह, शिव गोविंद सिंह आदि रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment