.

.

.

.
.

आजमगढ़: नींद में उठे किशोर की छत से गिर कर मौत


गंभीरपुर थाना के दयालपुर गांव की घटना,मचा कोहराम

आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना के दयालपुर गांव में गुरुवार की रात शौच के लिए जा रहे किशोर की छत से गिर कर किशोर की मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दयालपुर गांव निवासी 16 वर्षीय ज्ञानचंद्र चौहान एक बहन में अकेला भाई था। माता-पिता मुंबई मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ज्ञानचंद्र चौहान घर अपने चाचा के परिवार संग रहता था। रात को दो मंजिला मकान की छत पर सभी के साथ सोने के लिए गया था। आधी रात को शौच के लिए उठा था कि नींद में छत से नीचे गिर गया। सुबह जब परिजनों को सूचना मिली तो उसे आनन-फानन शहर के निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नही दी है। मौत की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment